Noida चीन का फूंका पुतला भारतीय किसान यूनियन का विशाल प्रदर्शन

नोएडा, चीन द्वारा भारत के बीस निहत्थे जवानों को कायरतापूर्ण तरीक़े व धोखे से हमला कर जान से मारने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने बरौला सेक्टर 49 चौक पर चीन का झण्डा, चीन के राष्ट्रपति शी जिंपनिंग का फ़ोटो जलाया और चीनी सामान की होली जलाई।


 

इस मौक़े पर मौजूद भाकियु के राष्ट्रीय महासचिव बेगराज गुर्जर ने कहा चीन द्वारा हमारे निहत्थे 20 सैनिकों को धोखे से मार दिया गया क़रीब 60-70 सैनिक घायल हैं। यह कायरतापूर्ण करवाई है इसकी हम घोर निंदा करते हैं और भारत सरकार से माँग करते हैं कि चीन के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाये।चीनी कम्पनियों के सभी तरह के ठेके व कोंट्रेक्ट ख़त्म किए जाये। उन्होंने  कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि चीन का सामान किसी भी क़ीमत पर ना ख़रीदा जाये और सभी को इसके प्रति जागरुक किया जाय।




 

प्रदेश महामंत्री बीसी प्रधान ने कहा कि उत्तरप्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि कोई भी किसान चीन का समान किसी भी क़ीमत पर नहीं ख़रीदेगा और इसके प्रति पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। लेकिन सरकार को भी अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए चीन से सारे करार रद्द कर आगे नए करार नहीं करने चाहिये ।

 

नोएडा महानगर अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि आज हमने चीनी राष्ट्रपति का पुतला व झंडा और सामान की होली जलाई है नोएडा में आम जनता व दुकानदारों की भी चीन का सामान न बेचने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौक़े पर राजबीर मुखिया, सुंदर बाबा, संतराम अवाना रामकेश चपराना,प्रेमसिंह भाटी, करमबीर चौधरी, सत्यपरकाश अवाना, रहीसुद्दीन, जितेंद्र एडवोकेट, कालू पंडित,अशोक चौहान, अनिल बैसोया, अनिल प्रजापति राजकुमार मोनू, दिलशाद खान,प्रवीन चौधरी धर्म चौधरी नरेंद्र कसाना सुरेन्द्र बंसल आदि भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली