यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने वैश्विक कारोबार में दर्ज की 7.6% की वृद्धि

नयी दिल्ली ,यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के निदेशक मंडल ने 31, मार्च 2020 को समाप्त तिमाही एवं वित्तीय वर्ष के परिणामों की घोषणा की। बैंक का वैश्विक कारोबार 7.6% की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़कर 31 मार्च 2020 को 797589 करोड़ हो गया है। बैंक की कुल वैश्विक जमाराशि 8.4% की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़कर 31 मार्च 2020 को 450668 करोड़ हो गयी है।



बैंक की शुद्ध ब्याज आय वित्तीय वर्ष 2019 की चौथी तिमाही के 2602 करोड़ के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2020 की चौथी तिमाही में 10.6% की दर से बढ़कर 2878 करोड़ हो गयी है। गैर ब्याज आय वित्तीय वर्ष 2019 की चौथी तिमाही के 1272 करोड़ के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2020 की चौथी तिमाही में 58.6% की वृद्धि के साथ 2018 करोड़ हो गयी है।


बैंक का परिचालन लाभ वित्तीय वर्ष 2019 की चौथी तिमाही के 1730 करोड़ के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2020 की चौथी तिमाही में 53.3% के वृद्धि दर के साथ 2653 करोड़ हो गया है। जमा राशि की लागत वित्तीय वर्ष 2019 की चौथी तिमाही के 5.66 के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2020 की चौथी तिमाही में सुधार के साथ 5.46% रहा। आय पर लागत अनुपात वित्तीय वर्ष 2019 की चौथी तिमाही के 55.33% के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2020 के चौथी तिमाही में सुधार के साथ 45.82% रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड