बिहार : आधा दर्जन चालक हिरासत में

बिहार सरकार द्वारा अनलॉक 2.0 जीरो की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसके तहत कैमूर जिले के मोहनिया शहर में पुलिस ने अभियान चला कर आधा दर्जन से अधिक बस चालक और कंडक्टर को हिरासत में लिया है । यह बस चालक और कंडक्टर नियम और कानून से अधिक अपनी बसों में यात्रियों को ले जा रहे थे।



उनके ऊपर महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा । कोरोना वायरस के मद्देनजर सभी वाहन चालक मानक क्षमता के अनुसार ही बसों में या वाहनों में सवारी बैठाएंगे इस के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से एक गाइड लाइंस जारी की गई थी ।


मोहनिया थाना प्रभारी उदय भानु सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। जो लोग बिना मास्क पहने घूम रहे हैं या जो बस चालक और कंडक्टर मानक क्षमता से अधिक सवारी लेकर जा रहे हैं उनके ऊपर करवाई की जा रही है। ऐसे आधा दर्जन से अधिक  बस कंडक्टर और चालक को हिरासत में लिया गया है । पुलिस इस अभियान को  लोगों की सुरक्षा के लिए चला रही है। लोगों से आग्रह है घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत