कद्र / लघुकथा



डॉ भावना शुक्ल

आज ही सोना मुंबई से आईं  और पापा ने अटैची देखते ही कहा .."बेटा इतना समान मत लाया करो अब सबके लिए देना बंद करो जिसे भी देना हो पैसे दिया करो।" "अरे पापा कोई बात नहीं साल में एक बार ही तो आना हो पाता है ।" और जैसे ही सोमेश चाचा  को पता चला  की सोना आईं है वो अपने परिवार सहित मिलने आए।

 

जब वो जाने लगे तब सोना ने उनके बच्चे को कपड़े दिए  उन्होंने कपड़े हाथ में लिए और  तुरंत वापस कर दिए। सोना ने कहा "क्या हुआ? क्या साइज़ ठीक नहीं  है?" उन्होंने कहा ..."हम इस तरह के कपड़े बच्चे को नहीं पहनाते तुम जो आठ साल से कपड़े ला रही हो वो सभी आज भी रखे है। हम संकोचवश नहीं कह पाए।

 

हम बच्चों को ब्रांडेड कपड़े ही पहनाते है।" सोना ने भरे गले से कहा" आप अवश्य ब्रांडेड कपड़े ही पहनाते होंगे लेकिन इसमें हमारी भावनाएं है, हम भी अपने भाईयों को कुछ देना चाहते हैं, सब मेरे से छोटे हैं। उन्हें लगे कि दीदी इतनी दूर है,पर उन्हें याद रखती है।" ये सुनकर सोना की मां की आंखें गीली हो गई बस इतना ही कहा... " चलो अन्दर इन्हें भावनाओं की कद्र कहाँ , पापा इसीलिए तो मना करते है  मत ढोकर लाया करो।"

"मम्मी!"

"बेटा तुम इतने प्यार से लाती हो पर इनके  पास न ऐसा दिल बचा है न ऐसी नज़र 

है।"

 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत