मेघ गर्जन और नर्तन कर रहे हैं गगन में






कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

 

मेघ गर्जन और नर्तन कर रहे हैं गगन में।

डर रही है नार बैठी जो अकेली भवन में।

कूकतीं पिक छिप कहीं दादुर अलापें स्वर नये।

मग्न होकर नृत्य करते मोर मोहक चमन में।।1

 

दामिनी दम भर कड़कती दहल जाती है धरा।

मेघ वर्षा संग लाते चैन पाती है धरा।

ओढ़ धानी रंग चूनर प्रकृति अब इठला रही।

धुल गया सारा प्रदूषण अब सुहाती है धरा।।2

 

नव नहाये दृश्य अनुपम चित्त को बहला रहे।

पर्ण वृक्षों के चमकते हर हृदय को भा रहे।

मेघ गरजें तो उपजते सुर कई नेपथ्य में।

गीत पावस गर्जना सँग लोग मिलकर गा रहे।।3

 

मेघ दुंदुभि बज उठे जब क्षितिज रंग विशेष हो।

प्रीति की सिहरन उठे तन मीत का संदेश हो।

नाद कर घनघोर मेघ वितान आच्छादित करें।

तप्त तनमन को जुड़ाने वारिवाह प्रवेश हो।।4

 

घन घनन घन घन घनन घन नाद मेघा कर रहे।

तप्त आकुल प्रिय धरा के स्रोत जल के भर रहे।

नव हरीतिम शुभ छटा प्रत्येक मन को मोहती।

मृदु फुहारों से हृदय की पीर वारिद हर रहे।।5




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा