पानापुर प्रखंड के दर्जेनों गाँवों में मुखिया संगम बाबा ने चलाया जनसम्पर्क अभियान

बिहार - पानापुर (सारण)  क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने के कारण छोटे-छोटे गड्ढ़े व तलाब पानी से भर चूके है। आये दिन प्रायः कोई न कोई अप्रिय घटना घट रही है। हम सभी को सावधानी बरतनी होगी कि ऐसे जगहो पर बिल्कुल न जाएं, जो ख़तरे को संकेत देता है।यह बातें मुखिया संगम बाबा ने पानापुर में जनसम्पर्क के दौरान कही। वहीं बेलौर पंचायत के सेमरी में शौच जाने के क्रम में पानी में डूबने से जितेंद्र बिंद की मौत हो गई ।



मुखिया संगम बाबा ने परिजनों से मिल उन्हें सांत्वना दिया और आर्थिक सहायता के रुप में परिजनों को 5 हजार की नगद सहायता की । वही पानापुर प्रखंड के ही भोराहाँ गांव के संतोष महतों के घर एक सप्ताह पूर्व शादी-समारोह के दौरान ठनका गिरने से रूपझरी देवी व लालती देवी बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गई हैं ।


जिनका उपचार परिजनों के द्वारा छपरा निजी अस्पताल में कराया जा रहा है जहाँ मुखिया संगम बाबा पहूँच उपचार हेतू आर्थिक सहायता की । मौके पर डॉ विजय शंकर पांडेय, पप्पू राम, छोटू बाबा, जवाहर गिरी, मो० नाज, इमामुद्दीन अंसारी, शहवाज शेख, बिट्टू सिंह, डॉ अवध राय, धर्मेंद्र राय आशीष सिंह छोटू, टूटू सिंह मौजूद थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली