सावन आया झूम के



सुषमा भंडारी
सावन आया झूम के
कर लूं मैं श्रृंगार ।
चूड़ी कंगन झूम कर
करते मुझसे प्यार।।


टिप -टिप बारिश हो रही
खूब पड़ें बौछार।
सावन आया झूम के
आजा मेरे प्यार।।


मेघ गरज कर कह रहे
पानी बेशुमार।
कोयल कुहूक गा रही
नाच रही बौछार।। 


हरियल मनवा गा रहा
सावन आया झूम। 
पात पात झुक कर कहे 
चल धरती को चूम।।


बागो में झूले पड़े 
तन में उठें हिलोर।
घिर- घिर कर कहती घटा
आओ मचायें शोर।।


सखियाँ कजरी गा रही
तन भीगे, मन गाय।
आया सावन झूम के 
कली -कली मुस्काय।।


तीज


उत्सव ही उत्सव जहाँ 
ऐसा मेरा देश
तीज महोत्सव भी मने
घटा खोलती केश।।


सावन मास की तृतीया
शुक्ल पक्ष का वक्त
खुशियों भरा त्यौहार है
कृषक हुए सशक्त।।


अनुपम छटा बिखेर कर
धानी चुनरी ओढ
हाट बाजार सजने लगे
इक दूजे की होड़ ।।


घेवर और पकवान सब
बाँटें सब उपहार
मायके में मनायेंगी
ब्याहता ये त्यौहार।।


सखियों के संग झूल पर 
ऊँची पींग चढाएं 
सखियाँ मीलजुल बाग में 
हँस हँस कजरी गाएँ ।।


सावन व्रत गौराँ करे
माँगे शिव का साथ
अद्भुत भोला है बहुत
डमरू रखता हाथ।।।


गुंजिया,घेवर, फैनियां
घर- घर बांटी जाय
सिंधारे की कौथली
आय बहन मुस्काय।।


साज और श्रिंगार से 
खूब सजें महिलाएं
मेंहदी रची हथेलियां
मुख ढाँपे मुस्कायें।।।


सुषमा भंडारी


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित