समय भागता जा रहा


●●● डॉ• मुक्ता ●●●


आजकल एक छत के नीचे रहते
संवाद का सिलसिला थम गया
सब अपने-अपने द्वीप में क़ैद
आत्मजों की झलक पाने को आतुर
हज़ारों ग़िले-शिक़वे मन में लिए
आंसुओं के सैलाब में डूबते-उतराते
मौन का आवरण ओढ़े
हक़ीक़त को उजागर करने में असफल
खुद से ग़ुफ़्तगू करते
और बयान करते दिल की दास्तान


आ गया यह कैसा समां
हर ओर छाया धुआं ही धुआं
और कैसा है यह विचित्र-सा दौर
घोर सन्नाटा पसरा चहुंओर
शेष रही नहीं संबंधों की गरिमा
बढ़ रहा अजनबीपन का अहसास
जहां आदमी से आदमी है अनजान
न ही कोई संबंध, न ही सरोकार
पास रहते मन की दूरियां इतनी बढ़ीं 
जिन्हें पाटना, दूर...बहुत दूर तक
नहीं मुमक़िन, सर्वथा असंभव


 कैसे रिश्ते


कैसे रिश्ते
नहीं जान पाता मन
क्यों बंधे हम इनसे
ना स्नेह, ना प्यार, ना विश्वास
ना कोई उम्मीद किसी से
फिर भी जीवन ढोते
चाहकर भी कभी मुक्त नहीं होते


 कश्तियां 


कश्तियां डूब जातीं तूफ़ान में
हस्तियां डूब जाती अभिमान में
आकाश की बुलंदियों को छूते
वे शख्स
जो मिटा डालते
सबकी खुशी के लिए
अपना अस्तित्व
और राग-द्वेष से ऊपर उठ
अहं भाव को तज
नि:स्वार्थ भाव से
सामंजस्यता की राह पर चलते
प्रतिशोध नहीं
परिवर्तन की अलख जगाते
और सबके मुरीद बन जाते


●●● डॉ• मुक्ता ●●●


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार