ये खेल- खिलौने बहुत हुए


सुषमा भंडारी


 ये खेल- खिलौने बहुत हुए


ये खेल- खिलौने बहुत हुए
मैं लड़की अब कमजोर नहीं
हर युग में रहा है जग दुश्मन
पर बहुत हुआ अब और नहीं


झांसी में बजी थी रण भेरी$$$$$$$$$$$$री-2
दुश्मन का कोई ठौर नहीं
ये खेल- खिलौने बहुत हुए
मैं लड़की अब कमजोर नहीं


पिछड़ी-पिछड़ी सी रही सदा
लड़कों जैसा कोई गौर नहीं
पैरों पे खड़ी है अब लड़की $$$$$$$$$$$$$$$-2
लौटेगा अब वो दौर नहीं
ये खेल- खिलौने बहुत हुए
मैं लड़की अब कमजोर नहीं


अब जान लिया है सत्य को 
कमजोरी के इस तथ्य को 
मुझसे ही चलती है सृष्टि $$$$$$$'$$$$$$$-2
मुझबिन ये उज्ज्वल भोर नहीं
ये खेल- खिलौने बहुत हुए
मैं लड़की अब कमजोर नहीं


आरती का दीप 


आरती का दीप हूं मैं
मुझको न अंगार दो
भारती पर मैं समर्पित
भारती पर वार दो ।।


मुझसे रौशन देश मेरा
है उजाला हर जगह
मैं कलम का हूं सिपाही
सँग न हथियार हो।।


राम लक्ष्मण की धरा ये
हैँ यहाँ हनुमान भी
लाँघ जायेंगे समन्दर
चाहे तूफाँ धार हो ।।


नफरतों के बीज न रौपो 
दिलो- दिमाग में
आग क्या भड़काओगे
हम रोक लें चिंगार को।।


गन्ध- बारूदी, घरों से 
आ रही क्यूं हर तरफ
सूर्य हाथों में लिए हम 
बाँटते उजियार को।।


खुशबुओं से आज भर दें
ये धरा ये आस्माँ
है गढा इतिहास हमने 
जीत कर हर हार को ।।।


 अक्षर-अक्षर


अक्षर अक्षर भाव भरे हैं
मधुर मधुर हैं गीत मेरे
कवि मन मेरा मर्म है इसमें
दर्द भरे हैं गीत मेरे


झरते हैं एहसास मृदुल जब
वेणी गूँथ बनाती हूं
सुख दुख से है भरा ये जीवन 
फिर भी मैं मुस्काती हूं
कवि मन मेरा कर्म है इसमें
दर्द भरे हैं गीत मेरे


उद्गारों की लिये पोटली
इत- उत डोल रही हूं मैं
दर्द हुआ है प्याज सरीखा
छिलके खोल रही हूं मैं
कवि मन मेरा धर्म है इसमें
दर्द सभी हैं गीत मेरे


दर्द बिना ये जीवन कैसा
कैसी है जीवन की धार
दर्द अगर है जीवन में तो
समझो छिपा हुआ है प्यार
कवि मन मेरा मर्म है इसमें
दर्द भरे हैं गीत मेरे


मुट्ठी बंद है तो ये समझो
लाखों हैं अनमोल रतन
खुली मुट्ठियां बिखर गये सब 
कर ले चाहे लाख जतन
कवि मन मेरा मर्म है इसमें 
दर्द भरे हैं गीत मेरे


((सुषमा भंडारी))


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड