डॉ. बी०आर० कुमार अग्रवाल बने ‘कैप्सी’ के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष

डॉ. बी.आर, कुमार अग्रवाल समाजसेवा ,पत्रकारिता ,राजनीति तथा देश की अनेक एनजीओ के अलावा सामाजिक कल्याणकारी संस्थाओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। आप उत्तर मुंबई से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर की पत्रकारों / समाचार पत्रों की संस्था में आप नेशनल वाइस प्रेजिडेंट के रूप में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।



मुंबई - निजी सुरक्षा क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति डॉ. बी.आर, कुमार अग्रवाल को सेन्ट्रल एसोसिएशन ऑफ़ प्राइवेट सिक्यूरिटी इंडस्ट्री (कैप्सी) की महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कैप्सी की महाराष्ट्र शाखा का पुनर्गठन किया गया है।


सेन्ट्रल एसोसिएशन ऑफ़ प्राइवेट सिक्यूरिटी इंडस्ट्री (कैप्सी) की महाराष्ट्र इकाई की नई कार्यकारिणी में डॉ. बी.आर. कुमार अग्रवाल को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि बजरंग यादव को समन्यक बनाया गया है। इसके अलावा दर्शन सिंह, कैप्टन उत्तम पी. पाटिल, मनोज कुमार सिंह व प्रदीप भुजाने उपाध्यक्ष, शिवकुमार सिंह महासचिव, स्त्यानी बर्देकर उपमहासचिव, सुखदीप सिंह अरोरा, विकास अग्रवाल, सचिन करखेले सचिव तथा मकरंद फड़े, श्रीनिवास नसरू और सुमित सलारिया को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।


 जीएस भदौरिया सलाहकार व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम चेयरमैन ब्रिगेडियर मोहन जयसिंघानी को सदस्यता अभियान प्रमुख बनाया गया है।  डॉ.अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति पर कैप्सी के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह को धन्यवाद दिया है। अग्रवाल ने बताया कि कोविड के चलते कैप्सी से जुड़ने वाले नये सदस्यों के प्रवेश शुल्क में 5 हजार रूपये की छूट दी गई है


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड