कविता // आओ फिर से दीप जलाएं



विजय सिंह बिष्ट


आओ फिर से दीप जलाएं,
धरती पर राम राज उतारें,
राम मंदिर को भव्य बनाएं।
पुरुषोत्तम सा करें आचरण,
आओ मंगल गीतों को गाएं।
आओ फिर से दीप जलाएं।


आओ मन से दीप जलाएं,
भागे कलुष हर जन मन से,
प्रीति रीति के गुण अपनाएं।
दुःख दाद्रिय न हो जग में,
ऐसे विकास की ज्योत जलाएं।
आओ मिलकर दीप जलाएं।


सब नर करें परस्पर प्रीती
विश्व बंधुत्व का संदेश दिलाएं,
राम राज की हो परिकल्पना
द्वेषभाव कहिं रह न जाए।
आओ मिलकर दीप जलाएं।।


सब धर्मों  की हो जय जयकार,
सबकी पताका फहराएं,
कलुषतम हर प्रकाश भर मनों में,
ऐसे शुद्ध मन से दीप जलाएं।
आओ राम नाम का दीप जलाएं।


श्रेष्ठ राष्ट्र की हो मन में धारणा,
विश्व पटल पर ध्वजा लहराएं,
सुख शान्ति समृद्धि लेकर आए,
राम नाम का मन में दीप जलाएं।
        


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड