कविता // एकाकी जीवन जीना सीखें


विजय सिंह बिष्ट


एकाकी जीवन जीना सीखें।
जीवन साथी कब बिछुड़ जाये,
पग पग पर मौत खड़ी है,
जाने कब बुलावा आ जाये।


उगता सूरज लिए लालिमा,
सांझ ढले धीरे ढल जाए।
अपना भी उदय हुआ है,
कब मौत गले लग जाये।
एकाकी जीवन जीना सीखें,
जीवन पथ पर कौन भला ,
किस राह पर कहां रुक जाये।


खिलता धीरे पूनम चांद कभी,
अमावास में पूरा छिप जाये।
नदिया बहती पर्वत शिखर से,
घुलते मिलते सागर में मिल जाते।
अपना भी जीवन बहता पानी,
जाने कहां तिल तिल मर जाये।


खिलते पत्ते नव योवन लेकर,
जाने कब पतझड़ में गिर जाये।
भव सागर में जीवन नाव खड़ी है।
 ईश्वर जाने डूबे या पार लग जाये।


साथ उड़ते पंछी नील गगन में,
उड़ते थकते कहीं बिछुड़ न पाये।
हम भी साथी जीवन भर के,
पता नहीं कौन दिशा कब भटक जाये।
एकाकी जीवन जीना सीखें,
कब जोड़ा छूटे या रह जाये।
यह श्रृष्टि का खेल अनोखा,
कोई आये कोई जाए।
जीवन जीना एकाकी सीखें,
हंसों का जोड़ा कब छूट जाये।
         


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड