कविता // संदेश राजधर्म का,जन जन तक पहुंचा दो


विजय सिंह बिष्ट


संदेश राजधर्म का,जन जन तक पहुंचा दो
मानवता का गला घोंटते,
    संस्कारों को फांसी दो।
बलात्कार अपराध करते,
    हत्यारों को फांसी दो।
दुराचार और अनाचार के,
     गलियारों को फांसी दो।
काले धन से सेठ बने जो,
   साहुकारों को फांसी दो।
भ्रष्टाचारी सत्ताधारी सरकारों को,
   चुन चुन कर फांसी दो।
भोली भाली जनता से छल करें,
      हाकिमों को फांसी दो।
मद के अंधे जो अधिकारी,
    अफसरों को फांसी दो।
स्वाभिमान यदि छीने जो,
 उन उपकारों को फांसी दो।
अस्मत का जो सौदा करते,
      बाजारों को फांसी दो।
    सुविधा भोगी जिससे बनते,
    अधिकारों को फांसी दो।
लूट-पाट कर भरे खजाने,
   जरद्दारों को फांसी दो।


स्वतत्र भारत के कर्णधारों को,
अपना जीवन अर्पण कर दो।
देश धर्म पर लुट जाने को,
अपना प्रण अर्पित कर दो।
*मातृभूमि की सेवा में,
अपना तन मन अर्पण कर दो।
       


 


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार