सिद्धार्थनगर के हथपरा गांव में असामाजिक तत्वों ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ा

सिद्धार्थनगर . सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना के अंतर्गत हथपरा गाँव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट को असामाजिक तत्वों ने संप्रदायिक रूप दे दिया. उपद्रवियों ने गांव की स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया और घरों में तोड़-फोड़ और आगजनी की.



रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि हथपरा गाँव में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार शाम को तनाव पैदा हो गया. जिसमें कई लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. इस घटना को लेकर असामाजिक तत्व साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने में लगे हुए हैं. उपद्रवियों ने गांव की स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया है. घरों में तोड़-फोड़ और आगजनी की भी सूचना है. गांव के हालात अभी भी तनावपूर्ण है, ग्रामवासी खौफ़ में हैं.


रिहाई मंच ने शासन- प्रशासन से मांग की है कि गाँव में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के ऊपर सख्त कार्यवाही करे. हथपरा ग्रामवासियों के जान-माल की सुरक्षा को चाकचौबंद बनाया जाए और उनके अंदर से खौफ़ को निकाला जाए. जिले में हिन्दू-मुस्लिम भाईचारगी, अमन- चैन और साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने की रिहाई मंच ने अपील की.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार