535 दन्त चिकित्सक लगभग एक साल से कर रहे हैं नियुक्ति पत्र का इंतजार

लखनऊ - इस कोविड-19 महामारी में  भी स्वास्थ्य विभाग चिकित्सकों की तैनाती में इतना विलम्ब  क्यों कर रहा है जबकि प्रदेश में  महामारी को देखते हुए  चिकित्सकों की तैनाती अति आवश्यक है।  उ०प्र० लोक सेवा आयोग प्रयागराजद्वारा 535 दन्त चिकित्सकों का चयन हुआ था  जिसका विज्ञापन 3 साल पहले विज्ञापन संख्या- 2/2017-2018 में दिनांक  30/12/2017 को हुआ था



जिसकी लिखित परीक्षा 17 मार्च 2019 को आयोजित की गई तथा लिखित परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों का  साक्षात्कार 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक लिया गया उसके पश्चात्  2 नवम्बर 2019 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने  परिणाम जारी कर दिया था। 


नियुक्ति के लिए विभाग  द्वारा काउंसिलिंग भी हो चुकी है लेकिन अभी तक नियुक्ति पाने के लिए चयनित दन्त चिकत्सक  लगभग एक साल से बेसब्री से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे  हैं। उ०प्र० सरकार को कोविड-19 महामारी को देखते हुए चिकित्सकों की तैनाती जल्द से जल्द कराना चाहिए जिससे दन्त चिकत्सक इस कोविड-19 महामारी में अपनी सेवा दे सके ।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली