काव्य प्रतिभा सम्मान समारोह- 2020

नयी दिल्ली -हिंदुस्तानी भाषा अकादमी के वर्षिक आयोजनों की श्रृंखला में इस वर्ष कोरोना काल के कारण यह आयोजन ई-प्लेटफार्म पर आयोजित हुआ। 14 सितम्बर, हिंदी दिवस के अवसर पर इस योजना की घोषणा की गई है।



इस योजना के अंतर्गत हिंदी पर केंद्रित सस्वर रचनाओं की वीडियो आमंत्रित की गईं। बड़ी संख्या में प्राप्त वीडियो में से श्रेष्ठ रचनाओं के चयन के लिए एक निर्णायक मंडल बनाया गया । इस निर्णायक मंडल में अकादमी के पदाधिकारियों सुश्री सुरेखा शर्मा, सुश्री सुषमा भंडारी एवं डॉ सोनिया अरोड़ा को सम्मलित किया गया । निर्णायकों द्वारा 'सर्वश्रेष्ठ रचनाकार (राष्ट्रीय) तथा  'सर्वश्रेष्ठ रचनाकार (अंतराष्ट्रीय) के साथ अन्य श्रेष्ठ रचनाकारों का चयन किया गया।


 रविवार, 4 अक्टूबर, 2020 को प्रातः 11 बजे  ई-प्लेटफार्म पर ज़ूम एप्प के माध्यम से 'काव्य प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चयनित रचनाकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा और उनके काव्यपाठ का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर इस आयोजन से संबंधित एक वृतचित्र का प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार