मुकेश मीणा पिंकसिटी प्रेस क्लब के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, 28 वर्षों में पहली बार निर्विरोध निर्वाचन

जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार मुकेश मीणा को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। नाम वापसी की समय सीमा के बाद निर्वाचन अधिकारी संगीता प्रणवेन्द्र, बृहस्पति शर्मा और विकास शर्मा ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा और पद की शपथ दिलाई। 



पिंकसिटी प्रेस क्लब के इतिहास में इन चुनावों ने एक नया अध्याय जोड़ा है। 28 वर्ष में पहली बार निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद पर सिर्फ एक ही नामांकन मुकेश मीणा का प्राप्त हुआ था। सभी ने उन पर विश्वास जताया था। उनकी इस ऐतिहासिक विजय के बाद युवा पत्रकारों में खासा उत्साह देखा गया।


ऐसा भी पहली बार हुआ कि लगभग सभी पूर्व अध्यक्षों का साथ उन्हें मिला। एल.एल. शर्मा, ईशमधु तलवार, वीरेन्द्रसिंह राठौड़ और राधारमण शर्मा का सहयोग मुकेश मीणा को पूरी निर्वाचन प्रणाली के दौरान रहा। निर्वाचन प्रमाण पत्र ग्रहण करने के अवसर पर पूर्व अध्यक्ष एल.एल. शर्मा, नीरज मेहरा, पूर्व महासचिव रोशनलाल शर्मा, निवर्तमान संचालक मंडल के कानाराम कड़वा, रघुवीर जांगीड़, अनीता शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे और उन्हें बधाई दी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार