"फिट इंडिया फ्रीडम रन" स्वस्थ राष्ट्र,मतदाता जागरूकता के संकल्प के साथ आयोजित  

बिहार,मशरक (सारण) : फिट इंडिया फ्रीडम रन स्वस्थ शरीर , स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ राष्ट्र के संकल्प के बीच मतदाता जागरूकता के साथ मशरक में आयोजित हुआ। फ्रीडम रन  खिलाड़ियों,अधिकारियों, पत्रकारों ,प्रबुद्ध नागरिकों के दौड़ के साथ सम्पन्न हुआ।



15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के आखिरी दिन सारण जिला हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,मशरक द्वारा आयोजित फ्रीडम रन मतदाता जागरूकता दौड़ का शुभारंभ थाना परिसर से किया गया। इस दौड़ में बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा,सीओ ललित कुमार सिंह,थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, सारण जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सह कोच संजय कुमार सिंह, प्रधानध्यापक अरुण बरनवाल, अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष पत्रकार दिनेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह ,अंजली कुमारी, रीना सहित अनेक  खिलाड़ी, एक्स सर्विसमैन कैंटिन मशरक के संचालक रंजन कुमार सिंह सहित अन्य शामिल हुए।



फ्रीडम रन मशरक थाना परिसर से शुरू होकर एसएच 90 पर चैनपुर स्टेट बैंक के आगे दो किमी तक हुआ। सभी ने दौड़ के दौरान स्वस्थ रहने के लिए नियमित दौड़ में हिस्सा लेने तथा विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढाने के लिए मतदाता जागरूकता जोर दिया । हैंडबॉल संघ के जिला सचिव ने बताया कि अभी तक कई फ्रीडम रन सफलता पूर्वक कोविड- 19 को लेकर जारी दिशा निर्देश के तहत आयोजित किया जा चुका है


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड