यूनियन बैंक ऑफ इंडिया इंटरनेट इंटरप्रेन्यूर अवार्ड से सम्मानित

मुंबई : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को (तकनीकी भविष्य- तकनीकी ज्ञान के लिए उपक्रम के निर्माण हेतु अवार्ड) के तहत इंटरनेट इंटरप्रेन्यूर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड  फ्यूचर ऑफ टेक कांग्रेस एंड वर्ल्ड एजूकेशन कांग्रेस द्वारा आयोजित वर्चुअल समारोह में प्रदान किया गया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को यह अवार्ड “कोविड-19 के दौर में सर्वश्रेष्ठ डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम रूपांतरण” की श्रेणी में प्राप्त हुआ है।



यह पुरस्कार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मानस रंजन बिस्वाल, कार्यपालक निदेशक ने प्राप्त किया। पुरस्कार प्राप्त करते समय श्री बिस्वाल ने कहा कि यह पुरस्कार कठिन समय में भी पूरे बैंक में प्रशिक्षण प्रक्रिया को जारी रखने के लिए प्रशिक्षण प्रणाली की सक्रियता और बदलाव का प्रमाण है।  यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बहुत ही लगन एवं दृढ़ता के साथ सीखने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहा है और आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में और नए आयाम प्राप्त करेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास