चित्रांश महिला समिति द्वारा कपड़ा बैंक को दान में मिली सामग्री

० संवाददाता द्वारा ० 

छिन्दवाड़ा - सेवा सहयोग संगठन कपड़ा बैंक एक ऐसी संस्था है जो जमीनी स्तर पर कार्य कर लोगो की मदद एवं सहयोग के लिए अग्रसर है । संस्था की मुख्य थीम सेवा बने स्वभाव की भावना से प्रेरित होकर जरूरत मन्दो की मदद के लिए चित्रांश महिला परिवार द्वारा छोटा तालाब चित्र गुप्त मंदिर प्रांगण से चित्रांश महिला समिति के द्वारा गरीब जरुरतमंदों की मदद के लिए कपड़े, जूते चप्पल, बर्तन आदि सामग्री कपड़ा बैंक छिंदवाड़ा को सहयोग स्वरुप प्रदान किया है । प्रबंध अधिकारी ममता बारसिया एवं मीडिया प्रभारी श्याम कोलारे ने जानकारी दिया कि चित्रांश महिला समिति जिला में विभिन्न सेवा कार्य एवं जरूरतमन्दो की मदद के लिए कार्य करती है । कपड़ा बैंक के लगातार निःस्वार्थ भाव से कार्य से प्रेरित होकर समिति ने मदद करने का कार्य किया है । 

गरीब जरुरतमंदों के लिए सामग्री कपडा बैंक सदस्य एवं कार्यकर्त्ता को प्रदान किये । चित्रांश महिला समिति के सहयोगी सदस्य कल्पना श्रीवास्तव, वीजा श्रीवास्तव, चंचल श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव ,रितु खरे ,सरिता खरे, विनीता वर्मा, नीरु मुकेश सराय, रंजना श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव द्वारा इस कार्य की बहुत बड़ी भूमिका रहती हैं। कपड़ा बैंक छिंदवाड़ा कलेक्शन प्रभारी सोनू पाटिल ओम बरसिया दुर्गेश नागवंशी उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार