Bihar शादी की वर्षगांठ पर फलदार वृक्ष का पौधा भेंट

0 संत कुमार गोस्वामी 0

बिहार - मशरक (सारण) मशरक प्रखंड अंतर्गत बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी नीरा सिंह की शादी की 25वां  सालगिरह मनाया गया । हिंदू रीति रिवाज के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कुल देवी के मंदिर (सती माई) के प्रांगण में सत्यनारायण भगवान व्रत कथा आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं लोगों ने जोड़ी को शादी के 25 वीं सालगिरह के अवसर पर उज्जवल भविष्य के साथ-साथ जीवन में हर खुशियां प्राप्त होने की कामना की। इस मौके पर मुखिया अजित सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी नीरा देवी के द्वारा उपस्थित लोगों को फलदार वृक्ष का पौधा सप्रेम भेंट किया गया। 

इस अवसर पर आचार्य सुमन बाबा, पंचायत समिति प्रतिनिधि चुनमुन बाबा, पूर्व मुखिया सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, भाजपा नेता शशि भूषण सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश ओझा, प्रिंस बाबा,मुखिया बच्चा लाल साह, मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह, मुखिया प्रतिनिधि इम्तियाज खान, मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह,मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार सिंह, दिलीप सिंह, धर्मेंद्र मांझी, परमात्मा मांझी, पंचायत समिति प्रतिनिधि रमेश रावत, सामाजिक कार्यकर्ता हवलदार सिंह, सत्येंद्र सिंह, कमलेश तिवारी, शिक्षक चंदन कुमार सिंह, शिक्षक रामा शंकर  सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार