अयोध्या के महंत बृजमोहन दास द्वारा गाया गाना 'मैं बोल बम के नाचूं', हो गया वायरल


० संत कुमार गोस्वामी  ० 

अयोध्या सावन के महीने में बाबा भोले नाथ की भक्ति देवघर ही नहीं देश के अन्य हिस्सों में भी है। तभी दशरथ गद्दी अयोध्या के महंत बृजमोहन दास ने भोले बाबा को लेकर एक गाना गाया, जो अब वायरल होने लगा है। उनके गाने का बोल है - 'मैं बोल बम बोल के नाचूं '। वहीं, इस गाने के माध्यम से महंत बृजमोहन दास जी महाराज ने योगी जी को भी बधाई दे दी। पहली बार वे एक गाने के जरिए लोगों को सामने आए हैं, जिससे लोगों का अपार स्नेह मिल रहा है।

दशरथ गद्दी अयोध्या के महंत बृजमोहन दास जी का यह गाना एमबीडी म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज हुआ है। गाने को महंत जी ने अपनी आवाज तो दी ही है, साथ ही गाने के म्यूजिक वीडियो में भी बाबा के शिवलिंग की पूजा करते नजर आ रहे हैं। पवन सिंह और खेसारीलाल यादव समेत अन्य सिंगरों के साथ महंत जी के गाने को भी खूब पसंद किया जा रहा है। गाने को लेकर वे भी बेहद खुश हैं और कहते हैं कि हमारा गाना शिव भक्तों को समर्पित है। गाना सबको भोलेनाथ की भक्ति में झूमने को मजबूर कर देगा। हम सबों से आग्रह करेंगे कि आप हमारे गाने को सुनें और दोस्तों से भी शेयर करें।

आपको बता दें कि दशरथ गद्दी अयोध्या के महंत बृजमोहन दास जी द्वारा गाये गाना मैं बोल बम बोल के नाचूं, के गीत कबीर मिर्दुल ने लिखे हैं। संगीत बब्बन और विष्णु का है। संयोजक रजनीश पाठक हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार