कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एवं नेता शहीद स्मारक गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा जयपुर पर सत्याग्रह करेंगे


० संवाददाता द्वारा ० 

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं के विरुद्ध द्वेषपूर्ण कार्यवाही की जा रही है। केंद्र सरकार की विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित करने की नीति के अनुसरण में ईडी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को तथ्य हीन एवं निराधार आरोपों के तहत नोटिस दिया गया है। जिसके विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एवं नेता मंगलवार 26 जुलाई 2022 को प्रातः 10.00 शहीद स्मारक गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा जयपुर पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह करेंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों एवं जनविरोधी निर्णयों के विरोध में आवाज उठाने वाले नेताओं को प्रताड़ित करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। केंद्र सरकार की इस नीति के अनुसरण में ईडी द्वारा निराधार एवं तथ्य हीन आरोपों में पूर्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस दिया गया तथा 55 से 60 घंटे तक पूछताछ की और अब इसी नीति के तहत कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को ईडी द्वारा नोटिस दिया गया है।

जिसके विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा शहीद स्मारक गवर्नमेंट चौराहा जयपुर पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया जाएगा। सत्याग्रह में राजस्थान मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण/विधायक प्रत्याशीगण, सांसद/सांसद प्रत्याशीगण, कांग्रेस पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत