द.अफ्रीका और यूएई में T20 टीम खरीदने के बाद रिलायंस के पास हुई तीन देशों में तीन टीमें

० संवाददाता द्वारा ० 

एक ऐसा देश जो क्रिकेट से उतना ही प्यार करता है जितना हम भारतीय करते हैं! जैसे-जैसे मुंबई इंडियंस का वैश्विक क्रिकेट फुटप्रिंट बढ़ता जाएगा, वैसे वैसे खेलों के माध्यम से खुशी और उत्साह फैलाने की हमारी प्रतिबद्धता में इजाफा होता रहेगा! ”

नई दिल्ली, क्रिकेट की दुनिया में रिलायंस लगातार अपनी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति मजबूत कर रहा है। भारत के बाद रिलायंस ने दक्षिण अफ्रीका और यूएई में भी टी20 लीग टीम खरीद ली हैं। रिलायंस की टी20 स्कावड में सबसे नई टीम दक्षिण अफ्रीका की ‘केपटाउन’ है। जिसे बीते मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुंबई इंडियन ब्रांड ने खरीदा है। इसके साथ ही रिलायंस के पास तीन देशों में तीन टी20 टीमें हो गई हैं।

दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग टीम ‘केपटाउन’ का रिलायंस परिवार में स्वागत करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी ने कहा, “रिलायंस परिवार में हमारी नई टी20 टीम का स्वागत करते हुए मैं बेहद खुश हूं! हम मुंबई इंडियंस के मजबूत और मनोरंजक क्रिकेट ब्रांड को दक्षिण अफ्रीका जैसे देश में ले जाने पर उत्साहित हैं, एक ऐसा देश जो क्रिकेट से उतना ही प्यार करता है जितना हम भारतीय करते हैं! जैसे-जैसे मुंबई इंडियंस का वैश्विक क्रिकेट फुटप्रिंट बढ़ता जाएगा, वैसे वैसे खेलों के माध्यम से खुशी और उत्साह फैलाने की हमारी प्रतिबद्धता में इजाफा होता रहेगा! ”

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, “दक्षिण अफ्रीकी फ्रेंचाइजी के साथ अब हमारे पास तीन देशों में तीन टी20 टीमें हैं। हम क्रिकेट ईको सिस्टम और ब्रांड मुंबई इंडियंस में अपनी विशेषज्ञता और अनुभव का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं ताकि प्रशंसकों को कुछ बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिले” कंपनी के मुताबिक देश में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने क्रिकेट फ्रेंचाइजी, फुटबॉल लीग, खेल प्रायोजन, परामर्श और एथलीट प्रतिभा प्रबंधन के माध्यम से खेलों के लिए एक बेहतर ईको सिस्टम विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसके अलावा आरआईएल के सीएसआर विंग - रिलायंस फाउंडेशन स्पोर्ट्स के माध्यम से देश भर के एथलीटों को चैंपियन बनने के अवसर प्रदान किया जा रहा है। वैश्विक खेल आयोजनों की मेजबानी में भारत का पक्ष मजबूत करने के साथ देश में ओलंपिक आंदोलन का आगे बढ़ाया जा रहा है। इस वर्ष की शुरुआत में नीता अंबानी के प्रयासों से 40 वर्षों के अंतराल के बाद 2023 में मुंबई में प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र की मेजबानी की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड