04 सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की मंहगाई पर हल्ला बोल महारैली

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर । देश में बढ़ती मंहगाई एवं बेरोजगारी के विरूद्ध अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 04 सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली मंहगाई पर हल्ला बोल महारैली की तैयारियों के लिये प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक 22 अगस्त को जयपुर के होटल क्लार्कस् आमेर में आयोजित होगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली 

इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अजय माकन, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित राज्य मंत्रीमण्डल के सदस्यगण, बोर्ड/निगम के अध्यक्षगण व उपाध्यक्षगण, विधायकगण, विधायक प्रत्याशीगण, सांसदगण, सांसद प्रत्याशीगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, वर्तमान/नितर्वमान जिलाध्यक्षगण, पूर्व सांसदगण, पूर्व विधायकगण, सभी अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्षगण तथा विभिन्न विभागों व प्रकोष्ठों के नितर्वमान प्रदेशाध्यक्षगण शामिल होंगे। 

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 04 सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली मंहगाई पर हल्ला बोल महारैली में राजस्थान से अधिक से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु तैयारियों पर चर्चा की जायेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड