एंजल वन ने सभी कारोबारी मानकों पर मजबूत वृद्धि को जारी रखा, ग्राहकों की संख्‍या 10.75 मिलियन पहुंची

० योगेश भट्ट ० 

एंजल वन ने सभी कारोबारी मानकों पर मजबूत वृद्धि को जारी रखा, ग्राहकों की संख्‍या 10.75 मिलियन पहुंची फिनटेक कंपनी की समग्र इक्विटी राजस्‍व बाजार हिस्सेदारी मासिक आधार पर 78 आधार अंक और सालाना आधार पर 30 आधार अंक की बढ़ोतरी के साथ 22% हुई

मुंबई : फिनटेक कंपनी एंजल वन लिमिटेड (पूर्व में एंजल ब्रोकिंग लिमिटेड के नाम से मशहूर) ने अपने डिजिटल-फर्स्ट नजरिए के साथ जुलाई 2022 में अपनी वृद्धि को लगातार बरकरार रखा है। जुलाई 2022 में कंपनी के ग्राहकों की संख्‍या 88.3% की वृद्धि के साथ 10.75 मिलियन पहुंच गई है, जबकि इसी महीने में सकल ग्राहक अभिग्रहण 0.34 मिलियन रहा।

अपनी मजबूत वृद्धि जारी रखते हुए, एंजल वन ने 39.3% की वार्षिक वृद्धि के साथ 66.60 मिलियन ऑर्डर की प्रॉसेसिंग की। कंपनी के औसत दैनिक आमदनी में भी उछाल आया और यह सालाना आधार पर 93.2% की वृद्धि के साथ बढ़कर 10.31 ट्रिलियन रुपये पहुंच गई। जुलाई 2022 में समग्र इक्विटी राजस्व बाजार हिस्‍सेदारीमें भी सालाना आधार पर 30 आधार अंकों की बढ़ोतरी हुई और यह 22 प्रतिशत रही। वहीं औसत क्लाइंट फंडिंग बुक 14.28 बिलियन रुपये दर्ज किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार