इरफ़ान राही सोशल सर्विस व लेखन के लिए डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति अवार्ड -2022 से सम्मानित

० संवाददाता द्वारा ० 

ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश, साहिबाबाद के होटल इलिजेंट स्थित शानदार सम्मान समारोह में फेस ग्रुप द्वारा नेशनल लेवल पर खेल ,मनोरंजन ,साहित्य, सोशल वर्क ,शिक्षा ,गायन ,अदाकारी, पुलिस सेवा तथा अन्य क्षेत्रों के लिए विभिन्न विभूतियों को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।

जिसमें सोशल एक्टिविटीज़ और उनके लेखन के लिए दिल्ली के हिंदी उर्दू के कवि पत्रकार तथा सोशल एक्टिविस्ट इरफान राही सैदपुरी सैफ़ी को भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बजरंगी भाईजान फिल्म के कलाकार मनोज बख़्शी ( फिल्म अदाकार) हिंदी उर्दू के अंतर्राष्ट्रीय शायरपापुलर मेरठी (हास्य व्यंग्य शायरमुश्ताक अंसारी (डायरेक्टर फेस ग्रुप) एवं मशहूर शायरा अना देहलवी के हाथों दिया गया। इस अवसर पर देश के लगभग 17 राज्यों से विभिन्न क्षेत्रों जुड़े हुए विशिष्ट लोग एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास