सीएसटीटी के अध्यक्ष प्रो गिरीश नाथ झा को पुस्तक भेंट '



० योगेश भट्ट ० 

नयी  दिल्ली । वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग ,उच्चतर शिक्षा विभाग ,शिक्षा मन्त्रालय ,भारत सरकार के अध्यक्ष प्रो गिरीश नाथ झा को आर . के. पुरम,दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में उन्हें संस्कृत की यह किताब - ' उत्तर आधुनिकता तथा संस्कृत कविता ' भेंट स्वरूप दी गयी । यह पुस्तक राष्ट्रपति पुरस्कार - ' महर्षि बादरायण व्यास ' सम्मानित विद्वान् डा अजय कुमार मिश्रा ने लिखी है । पुस्तक को भेंट स्वरूप स्वीकार करते हुए प्रो झा ने कहा कि यह महत्व की बात है कि प्रो राधावल्लभ त्रिपाठी तथा अभिराज राजेन्द्र मिश्र जैसे संस्कृत के बड़े विद्वानों ने इस किताब की भूमिका लिखी है । 
संस्कृत भाषा के आधुनिक कविताओं की विविध धाराएं - राष्ट्रावाद,यायावरीय तथा बाल साहित्य से जुड़ी संस्कृत की समसामयिक कविताओं को पाश्चात्य समीक्षा चिन्तन - पोस्ट मोर्डनिज़्म के नजरिये से इसमें समीक्षा करने का भरसक प्रयास किया गया है ।पुस्तक के लेखक डा मिश्रा ने प्रो झा को अपनी यह पुस्तक भेंट स्वरूप देते इस बात को लेकर कृतज्ञता जताते कहा कि प्रो झा ने भी उनकी इस किताब की अनुशंसा लिखी है जो मेरे लिए गौरव की बात है ।लेखक ने यह भी कहा कि इस तरह की समसामयिक विषय पर लिखी किताबें संस्कृत भाषा की जीवंतता को मजबूत बनाएगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार