लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट के बाहर होगा तिरंगे का पूजन

० योगेश भट्ट ० 

जयपुर। भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जयपुर की ‘‘संस्कृति युवा संस्था’’ और ‘‘राजस्थान एसोसिएशन लंदन’’ ने संयुक्त रूप से एक अद्भुत और अनूठा कार्यक्रम हाथ में लिया है। जिसमें तिरंगे का सम्मान आगे बढ़े और हमारा तिरंगा लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट तक पहुंचाने के लिये तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। कार्यक्रम के आयोजक संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो चुके है और इस आजादी को पाने के लिये हमारे लाखों शहीदों ने बलिदान दिया और एक लम्बा संघर्ष आजादी पाने के लिये हमें करना पडा। इस आजादी के 75वें वर्ष में 15 अगस्त  को लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट के बाहर जयपुर से रवाना होकर तिरंगा लंदन पहुंचेगा।

मिश्रा ने बताया कि ताड़केश्वर मंदिर में विद्वान पंडितों द्वारा विधि विधान से तिरंगे की पूजा अर्चना की गई , क्योंकि यह राष्ट्रीय ध्वज हम सबके लिये गौरवमयी है। इसलिये तिरंगे की पहली बार पूजा अर्चना और आरती की जायेगी। इसके पश्चात 10 अगस्त को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र इस तिरंगे को अमृतसर में जलियांवाला बाग के लिये रवाना करेगें। वहां 12 अगस्त को तिरंगे की पूजा अर्चना और शहीदों को नमन का कार्यक्रम होगा। उसके पश्चात 13 अगस्त को यह तिरंगा लंदन के लिये रवाना होगा। 

जिसे 15 अगस्त को लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट के बाहर राजस्थान एसोसिएशन, यूके के पदाधिकारी आलोक शर्मा और उनकी टीम राजीव खीचड, दिलीप पूगलिया, अनुभव चौधरी, हरेन्द्र सिंह जोधा, आलोक शर्मा खंडेला, अजय ढाढणिया स्वागत करेंगे और लंदन के समयानुसार सुबह 10ः30 बजे झंडारोहण करेगें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड