मीडिया सेंटर के रूप में ग्वालियर की पत्रकारिता को नया प्लेटफार्म मिला


० संवाददाता द्वारा ०

ग्वालियर -केन्द्रीय उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि आईकॉम इंटरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंस के रूप में ग्वालियर को एक ऐसा प्लेटफार्म मिला है जिससे ग्वालियर देश ही नहीं समूचे विश्व से जुड़ गया है। सिंधिया ग्वालियर में सांध्य समाचार कार्यालय परिसर में मीडिया सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर की पत्रकारिता के क्षेत्र में यह मीडिया सेंटर बड़ी सौगात है।

इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश-विदेश के शहरों से जुड़कर परिचर्चाएँ व संगोष्ठियाँ की जा सकेंगीं। साथ ही पत्रकारिता संबंधी विषयों पर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विमर्श हो सकेगा। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, आईकाम इंटरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंस के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर केशव पांडे और नागरिक उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार