जयपुर जेकेके में हुआ ‘12 एंग्री मैन’ नाटक का मंचन

० अशोक चतुर्वेदी ० 
जयपुरः 12 एंग्री मैन अमरीकी लेखक रेजीनॉल्ड रोज कृत कोर्टरूम ड्रामा है। रंजीत कपूर ने इसका रूपांतरण किया है। नाटक में उस समय का जीवंत दृश्य देखने को मिलता है जब अदालती फैसले ज्यूरी मेंबर किया करते थे। अदालत में एक हत्या का मामला आता है। कार्यवाही के दौरान मेंबर्स के असली चेहरे, निजी विचार, पूर्वाग्रह उभरने लगते हैं। अंत में बड़ी मशक्कत के बाद वे निष्पक्ष फैसला सुनाते हैं। यह न्याय की जीत को दर्शाता है। जवाहर कला केंद्र में ‘12 एंग्री मैन’ नाटक का मंचन हुआ। 

केंद्र की पाक्षिक नाट्य योजना के तहत हुए नाटक का निर्देशन विशाल विजय ने किया। बेहतरीन अभिनय से रंगकर्मियों ने सुधि दर्शकों को एकटक नाटक देखने पर मजबूर कर दिया।बेहतर निर्देशन और बेजोड़ अभिनय दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ गया। 12 एंग्री मैन शीर्षक वाले नाटक में बीच-बीच में व्यंग्यात्मक संवाद के जरिए रंगकर्मियों ने दर्शकों को हॅंसने का मौका भी दिया।नरेश प्रजापत, राजेश कसाना, योगेंद्र सिंह, चित्ररथ शर्मा, कमलेश बैरवा, मोहित भट्ट, महमूद अली, संदीप मिश्रा, विपिन चौधरी, ओम मीणा, राजा भाट, राहुल जाॅंगिड़ ने ज्यूरी मेंबर्स के रोल अदा किए। मंच से परे सोहित शेखावत ने लाइट संयोजन व डीके भाटी ने संगीत संयोजन संभाला।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली