उत्तराखंड की बेहतरीन स्थिति के लिए सभी समाजिक संगठनों को एक साथ आना पडेगा

० योगेश भट्ट ० 
देहरादून -गढ़वाल हितैषिणी सभा का एक शिष्टमंडल अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट की अगुवाई में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचा जहां उन्होंने शहीद स्मारक देहरादून कचहरी पहुंच ,1सित. व 2सितम्बर .1994 खटीमा और मंसूरी में त्तकालीन मुलायम सिंह सरकार द्वारा गोली कांड में शहीद हुए आंदोलनकारियो को अपने श्रृद्धासुमन अर्पित करे और अपने उद्गगार व्यक्त किए,साथ ही उस सभा में ये भी तय हुआ कि उत्तराखंड की बेहतरीन स्थिति के लिए सभी समाजिक संगठनों को एक साथ आना पडेगा
तत्पश्चात गढ़वाल हितैषिणी सभा का शिष्टमंडल भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्य उपाध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मिलकर अपनी शुभकामनाएं दी और कामना की उनके नेतृत्व में उत्तराखंड और ऊंचाईयों को छूएगा।और साथ ही सभा के अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट ने शुभंकर भेंट किया। उसके बाद ये शिष्टमंडल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम जिसमें कि मोबाइल होस्पिटल की मुहीम को लेकर स्वास्थ्य मंत्री धन सिह रावत से भेंट की और उनको चल अस्पताल के बिषय में विस्तार से बताया और मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। इस शिष्टमंडल में सभा के अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट,सह कोषाध्यक्ष अनिल पंत ,सलाहकार रविन्द्र चौहान व समाज सेवक गणेश चन्द्रा शामिल रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत