मुंबई इंडियंस के हेड कोच होंगे मार्क बाउचर

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई मार्क बाउचर का विकेट-कीपर, बल्लेबाज के रूप में एक लंबा और शानदार करियर रहा है। एक विकेट-कीपर के तौर पर, टेस्ट में उनके नाम सबसे अधिक आउट करने का रिकॉर्ड है। रिटायरमेंट के बाद वे दक्षिण अफ्रीका में शीर्ष स्तर की एक क्रिकेट फ्रेंचाइजी ‘टाइटन्स’ के कोच के रूप में काम कर रहे थे। उनके कोच रहते टीम ने पांच घरेलू खिताब जीते। 2019 में दक्षिण अफ्रीका ने मार्क बाउचर को हेड कोच बनाया, जहां उनके नेतृत्व में टीम ने 11 टेस्ट, 12 एकदिवसीय मैचों और 23 T20 मैचों में जीत हासिल की।
 मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी और दुनिया भर में अपनी विकेटकीपिंग के लिए प्रसिद्ध मार्क बाउचर को अपना हेड कोच नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति आईपीएल 2023 से प्रभावी होगी।
 
आकाश एम. अंबानी, चेयरमैन, रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने कहा, "मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर का स्वागत करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। मैदान पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और एक कोच के रूप में उन्होंने अपनी टीम को कई जीत दिलाई हैं, मार्क एमआई के ब्रांड और विरासत को आगे बढ़ाएंगे।”
 मार्क बाउचर, हेड कोच, मुंबई इंडियंस ने कहा, “मुंबई इंडियंस के हेड कोच के रूप में नियुक्त होना एक सम्मान और सौभाग्य की बात है। मुंबई इंडियंस की उपलब्धियों ने इसे दुनिया भर के खेलों में, एक सफल फ्रेंचाइजी की तरह स्थापित कर दिया है। मैं आने वाली हर चुनौती के लिए तैयार हूं। मुंबई इंडियंस, नेतृत्व और खिलाड़ियों की एक मजबूत यूनिट है और मैं इस यूनिट में अपना योददान देने को तैयार हूं।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा