खुशहाल भविष्य और जीवन के लिए नारियल की खेती

० संवाददाता द्वारा ० 

एशियाई एवं पैसफिक क्षेत्र के सभी नारियल उत्पाादक देश इंटरनेशनल कोकनट कम्युनिटी (आईसीसी) के स्थाापना दिवस यानी 2 सितंबर को हर वर्ष विश्व नारियल दिवस मनाते हैं। आईसीसी एक अंतर शासकीय संगठन है। नारियल दिवस मनाने का उद्देश्य नारियल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अहमियत उजागर करना तथा इस फसल की ओर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करना है। इस मौके पर कोच्चि में अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला भी होगी।

नयी दिल्ली - नारियल विकास बोर्ड 2 सितंबर को 24वें विश्व नारियल दिवस पर समारोह आयोजित कर रहा है। इस वर्ष का मुख्य विषय है- खुशहाल भविष्य और जीवन के लिए नारियल की खेती करें। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इस समारोह का उद्घाटन जूनागढ़ (गुजरात) में करेंगे। इस दौरान तोमर बहुमाली भवन, जूनागढ़ में बोर्ड के राज्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे और बोर्ड के राष्ट्रीय पुरस्कारों एवं निर्यात उत्कृष्टतता पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा करेंगे। साथ ही, वे किसानों को संबोधित करेंगे। कोच्चि (केरल) में भी एक कार्यक्रम होगा, जिसमें जूनागढ़ से सीधा प्रसारण किया जाएगा।

जूनागढ़ में गुजरात के कृषि, पशुपालन एवं गौ प्रजनन मंत्री राघवजीभाई पटेल और पशुपालन एवं गौ प्रजनन राज्य मंत्री देवाभाई पी. मालम भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। क्षेत्रीय सांसद राजेशभाई नारनभाई चुडासमा तथा पोरबंदर के सांसद रमेशभाई धादुक और जूनागढ़ जिले के विधायक सम्माननीय अतिथि होंगे। कार्यक्रम के बाद जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय में नारियल की अच्छी कृषि पद्धतियां और विपणन विषयक तकनीकी सत्र भी होंगे। जूनागढ़ के कार्यक्रम में तकरीबन एक हजार नारियल-किसान और विभिन्न समूहों के पदाधिकारी भाग लेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड