सचिन पायलट के जन्मदिन पर हुआ मिलन समारोह

० योगेश भट्ट ० 
जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्थान सरकार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन के अवसर पर सांगानेर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता पं. सुरेश मिश्रा ने पूर्व सांसद गोपाल सिंह शेखावत, पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल, पूर्व सचिव सुशील आसोपा, पूर्व पार्षद मुकेश शर्मा, कमल वाल्मीकि, शैलेन्द्र शर्मा, अरुण शर्मा, प्रमोद शर्मा, सुरेश उपाध्याय, वरुण शर्मा, राघव शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसजनों एवं प्रशंसकों के साथ श्री सचिन पायलट का जन्म दिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। मिलन में सचिन पायलट को हनुमान की गदा भी भेंट की गई। 
मिश्रा ने बताया कि 7 सितम्बर को जन्म दिन के अवसर पर तारकेश्वर मंदिर चौड़ा रास्ता पर प्रातः 10ः00 बजे ‘‘हवन पूजन ’’ का आयोजन होगा। जिसमें प्रमुख सामाजिक संगठनों, सर्व ब्राह्मण महासभा, संस्कृति युवा संस्था की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें विद्वान ब्राह्मणों द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक किया जायेगा। मिश्रा ने बताया कि इस समारोह में विद्वान ब्राह्मण उनके दीर्घायु, यशस्वी एवं ओजस्वी जीवन के लिये भगवान शंकर से प्रार्थना करेगें। इस अवसर पर 5 जोडे पूजा में रहेगें। इस कार्यक्रम में सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन एवं कांग्रेसजन बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा