शहीद माधोसिंह राजकीय इंटर कॉलेज चमतोला में करियर काउंसलिंग का आयोजन

० योगेश भट्ट ० 
अल्मोड़ा/ शहीद माघो सिंह राजकीय इंटर कॉलेज चमतोला (अल्मोड़ा) के सभागार में बच्चों के उज्जवल भविष्य एवं मार्गदर्शन के लिए करियर गाइडेंस व काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ। इस दौरान करियर काउंसलर कुन्दन भैसोडा (पूर्व छात्र) ने बच्चो को आगे बढने के लिए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य खजान चंन्द्र काण्डपाल एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा श्रीमती अनीता के द्वारा किया गया। करियर काउंसलर के द्वारा 10वीं व 12वीं क्लास के छात्र-छात्राओं को करियर काउंसलिग के बारे में जानकारी दी 

करियर काउंसलर ने कहा कि सपने एक दिन में पूरे नही होते उनके लिए निरंतर प्रयास करने पड़ते हैं। हमें यह तो पता है कि हमें क्या बनना है लेकिन कैसे बनना यह मालूम नहीं है। उन्होंने छात्रों को बताया कि आपकी जिंदगी मे महत्त्वपूर्ण क्या है यह जानना बहुत जरूरी है। उन्होंने 12वीं क्लास के बाद इस विषय की जानकारी साझा की जिससे 12वीं क्लास पास करने के बाद आगे के कैरियर बनाने में आसानी हो। इस कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ , SMC उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद एवं छात्र-छात्राओं के अभिभावक माधो सिंह, उम्मेद सिंह आदि उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार