राजेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के गुर सिखाए

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : एफआईएमटी कालेज में ओरियंटेशन डे कार्यक्रम का भव्य आयोजन में कालेज द्वारा संचालित दसों कोर्स के नए दाखिला लिए सैकड़ों विद्यार्थियों सहित अभिभावक भी उपस्थित थे। कालेज के चेयरमैन विजय कुमार नांगलिया भारद्वाज ने अपने स्वागत संबोधन में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। निदेशक प्रो.अफजल वाणी ने भी विद्यार्थियों को पढ़ाई के माध्यम से स्वयं का तथा कालेज का नाम रौशन करने की प्रेरणा दी। इसी कार्यक्रम में विश्वविख्यात प्रेरक वक्ता राजेश अग्रवाल ने अपने चिर-परिचित अंदाज में उपस्थित विद्यार्थियों को सफल जीवन बनाने के महत्वपूर्ण मूल मंत्र बताए। 

जिनमें मुख्यत अपने आप को पहचानना, शिक्षा, संस्कार,योगा, अनुशासन, अपनी फ़ील्ड निपुणता प्राप्त करना, अपनी खूबियों से स्वयं की वैल्यू विकसित करना आदि जीवन को सफल बनाने में सहायक होते हैं। इसी कार्यक्रम में, डॉ शालिनी कुमार ने कालेज के दसों विभागों, क्रिएटिव सोसायटी, फैकल्टी तथा उपलब्धियों से रुबरु कराया। कालेज के पूर्व कैम्पस ऐम्बैसडर रितिक एवं तान्या ने नवनियुक्त कैम्पस ऐम्बैसडर अक्षय तथा भावना को अपना कार्यभार सौंपा। 

कार्यक्रम के अंत में निदेशक डॉ सरोज व्यास ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कालेज प्रबंधन तथा नए विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को अनुशासित ढंग से सफल बनाने में, पूर्व सेना अधिकारी शिव यादव के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स तथा एनएसएस के वालिंटियर स्टूडेंट्स ने अहम भूमिका निभाई। मंच संचालन एसिस्टेंट प्रोफेसर किरण सेहरावत तथा एसिस्टेंट प्रोफेसर शिखा कौशिक ने प्रभावशाली अंदाज में किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार