जेईसीआरसी के प्लेसमेंट फिएस्टा में 2023 बैच के पहले 500 विद्यार्थियों ने मनाया जश्न

० आशा पटेल ० 
जयपुर । जेईसीआरसी में दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित पहले 500 विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट फिएस्टा का आयोजन हुआ | जेईसीआरसी हर साल प्लेसमेंट के अपने उत्कृष्ट नए ट्रैक रिकॉर्ड बनाता हैं और इस साल भी नए रिकॉर्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं | 45 दिन में 24 कंपनियों ने 500 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट दिया हैं जो की एक गर्व की बात हैं और निश्चित हैं की दीपावली से पहले ये संख्या 1000 के पार हो जाएगी| जयपुर में पढ़ाई कर रहे छात्रों ने मल्टीनेशनल कंपनियों में अपना लोहा मनवाया हैं | इन कंपनियों ने स्टूडेंट्स को सिर्फ जॉब ऑफर ही नहीं करी हैं बल्कि अच्छा सैलरी पैकेज भी दिया हैं|

विद्यार्थियों को मिलने वाली प्लेसमेंट के औसत पैकेज में भी 35% -40% की वृद्धि हुई हैं | जॉब देने वाली कंपनियों में अमेजन, कैक्टस कम्युनिकेशन, सेलेबल, बिल डेस्क, हाईक एडु, ताज रामबाग, मेटाक्यूब, डैफोडिल, ऐसेंचर, एचडीएफसी लाइफ, जीनस, क्लाउड मेंटर जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं| छात्रों को 44 लाख प्रतिवर्ष तक का सैलरी पैकेज ऑफर किया गया हैं| यह जेईसीआरसी के टैलेंट पूल पर इंडस्ट्री का विश्वास हैं और यह इसी का प्रमाण हैं की कंपनीज अभी भी प्लेसमेंट के लिए जेईसीआरसी आ रहीं हैं |
प्लेसमेंट फिएस्टा में विद्यार्थियों ने अपनी शून्य से शिखर की कहानियां भी साझा की और बताया की किस तरह नौकरियां मिलने के बाद विद्यार्थियों के परिजन खुश हैं और उनके सपनों को अब नए पंख लग गए हैं। साथ ही स्टूडेंट्स मेंटर प्रोग्राम की भी शुरुआत हुई हैं जहां प्लेस्ड स्टूडेंट्स अनप्लेस्ड स्टूडेंट्स की मदद करेंगे |

जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरपर्सन अर्पित अग्रवाल ने कहाँ कि ये उपलब्धियां विद्यार्थियों और प्लेसमेंट सेल की अथक मेहनत का परिणाम हैं । उन्होंने कहा कि जेईसीआरसी हर बार अलग तरह की रणनीति पर काम करता हैं इसमें मल्टीनेशनल और दिग्गज टेक कंपनियों के साथ सर्टिफिकेशन और कोलैबोरेशन करना शामिल रहा है। इससे विद्यार्थियों को प्लेस करने में मदद मिली है। इसके साथ ही, विद्यार्थियों को कैंपस रिक्रूटमेंट के अतिरिक्त साइकोमेट्रिक ट्रेनिंग भी दी गई जिससे कि उन्हें मल्टीनेशनल कंपनियों में इंटरव्यू के दौरान सवालों का जवाब देने में काफी मदद मिली। डायरेक्टर, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस, प्रो. मुक्त बिहारी ने अपनी टीम को सराहा और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहाँ की आने वाले समय मे ये संख्या और बढ़ेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत