पंकज ओसवाल तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली अध्यक्ष राजेश कुमार जैन बने

० आशा पटेल ० 

नई दिल्ली / तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF )का राष्ट्रीय अधिवेशन आचार्य श्री महाश्रमण के सानिध्य में छापर (चूरू), राजस्थान में संपन्न हुआ। अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ, जिसमे तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के सभी सदस्यों ने भाग लिया। इसमें पंकज ओसवाल को TPF का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राजेश कुमार जैन को TPF, दिल्ली का अध्यक्ष चुना गया।

 अधिवेशन के बाद सभी पदाधिकारियों ने आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शन किये। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के पर्यवेक्षक मुनि रजनीश कुमार ने अपने उद्धबोधन में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग की प्रेरणा दी। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम 8000 सदस्यों की संस्था है जिसमे डॉक्टर्स, इंजिनीर्स, वकील, सीए, कम्पनी सचिव , तथा अन्य पेशेवर लोग शामिल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार