आरओसी ई-फॉर्म के लिए अंतिम तारीख बढ़ाने की फोर्टी ने की मांग

० आशा पटेल ० 
जयपुर /आरओसी ई-फॉर्म दाखिल करने की 30 आखिरी तारीख थी, लेकिन कई व्‍यवधानों के कारण बहुत सी कंपनियां आरओसी ई- फॉर्म नहीं भर पाई हैं। फैडरेशन ऑफ राजस्‍थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री ( फोर्टी ) ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कंपनी मामलात राज्‍य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पत्र लिखकर आरओसी ई- फॉर्म की अंतिम तारीख 31 दिसम्बर तक करने की मांग की है। फोर्टी अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि पिछले दिनों रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी की वेबसाइट भी कई दिन तक ठप रही थी। 
आरओसी ई- फॉर्म में भी अंतिम समय तक संशोधन होने के साथ ई- फॉर्म फिलिंग सिस्टम में कई बार तकनीकी व्यवधान आए। त्‍योहारी सीजन में नवरात्र, दशहरे और इसके बाद दिवाली की लंबी छुट्टियों के कारण कंपनियों और कर सलाहकार कार्यालयों में स्‍टाफ ज्यादातर दिनों में छुट्टियों पर रहा। इसलिए सरकार को आरओसी ई- फॉर्म की अंतिम तारीख बढ़ानी चाहिए, जिससे अभी तक आरओसी ई- फॉर्म नहीं भर पाने वाली कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास