कपड़ा बैंक की अनूठी पहल, माता लक्ष्मी स्वरुप में जरुरतमंदो और गरीबों के घर-घर बाटेगी दीपावली सामग्री

० संवाददाता द्वारा ० 
चौरई/ छिन्दवाड़ाकपड़ा बैंक जिला मिडिया प्रभारी बताते है कि इस पावन अवसर पर “हर घर उजाला अभियान” के अंतर्गत समाज सेवी एवं दानदाताओं के सहयोग से इस कार्य को पूर्ण किया जायेगा l इस कार्य के सफल आयोजन हेतु गत दिवस सेवा सहयोग संगठन “कपड़ा बैंक” संस्थापक हेमलता महेश भावरकर के मार्गदर्शन में मोनू दीपक पवार अध्यक्षता में चौरई कार्यालय में मीटिंग आयोजित की गई,

कपड़ा बैंक शाखा चौरई द्वारा विगत वर्षों से दीपावली के अवशर पर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को दीपावली में उपहार स्वरुप सेवा बने स्वभाव थीम अंतर्गत माता लक्ष्मी स्वरुप में सामग्री प्रदान करेगी l कपड़ा बैंक सेवा सहयोग संगठन के पिछले वर्षों में माता लक्ष्मी स्वरुप में घर-घर जाकर गरीबो और जरुरतमंदो को दीपावली उपहार स्वरुप सामग्री प्रदान की गई थी, जिसकी सभी दानदाताओं एवं लोगो का भरपूर सहयोग मिला l इसी परिपाटी आगे बढ़ाने का कार्य कपड़ा बैंक सतत रखे हुए है l 

 संस्था ब्लाक उपाध्यक्ष दीपू सौरभ शर्मा, सचिव नीति सोनी, सह सचिव स्वाति श्रीवास्तव, कमलेश धेनु सेवक, संजुला यादव, रंजीता चौधरी, शिवमती सावने, पूजा ठाकुर, विंदु राजपूत, कमलेश कोलारे, नीरज शर्मा, हरि ओम रघुवंशी, शेख बाबू, सूरज राजपूत, भानु प्रताप यादव, मोनू साहू, हरीश महेश्वरी, कपड़ा बैंक कार्यलय प्रभारी राकेश जंगेला की उपस्थिति में लक्ष्मी जी के स्वरूप में कन्याओं के हस्ते दीया, तेल-बाती, लाई, बताशा,मिठाई, अनारदाना, फुलझड़ी, साड़ी,सलवार-सूट, पैंट-शर्ट दीपावली पूर्व 22 अक्टूम्बर को जरूरतमंदों, निराश्रित एवं गरीबो को वितरण किए जाने हेतु सहमति बनी। कपड़ा बैंक की टीम इस कार्य को पूर्ण सहयोग एवं समर्पण भावना से गरीब-जरुरतमंदो की मदद के लिए करेगी l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार