मुंबई में नीता अंबानी के नाम से खुलेगा भारत का पहला बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र

० आरिफ जमाल ० 
• ईशा अंबानी ने इसे अपनी मां को समर्पित किया • द ग्रैंड थिएटर’ में 2 हजार दर्शक बैठ सकेंगे • 16 हजार वर्गफुट का होगा आर्ट हाउस 31 मार्च 2023 को, NMACC के दरवाजे दर्शकों के लिए खोल दिए जाएंगे। 
मुंबई, ईशा अंबानी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र- नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) खोलने की घोषणा की। यह केंद्र उनकी मां नीता मुकेश अंबानी को समर्पित हैं। नीता अंबानी लंबे समय से कला के क्षेत्र में एक संरक्षक की भूमिका निभा रही हैं। कला के क्षेत्र में यह सांस्कृतिक केंद्र अपनी तरह का पहला केंद्र होगा। 31 मार्च 2023 को, NMACC के दरवाजे दर्शकों के लिए खोल दिए जाएंगे। लॉन्च के मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे। जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई जाने माने कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

सपनों के शहर मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (एनएमएसीसी) को बनाया जाएगा। इसमें एक तीन मंजिला इमारत में परफॉर्मिंग और विजुएल आर्टस का प्रदर्शन होगा। परफॉर्मिंग आर्ट के लिए ‘द ग्रैंड थिएटर, द स्टूडियो थिएटर और द क्यूब शामिल जैसे शानदार थिएटर बनाए जाएंगे। इन सभी में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। ‘द ग्रैंड थिएटर’ में 2 हजार दर्शक एक साथ कार्यक्रमों का मजा उठा सकेंगे। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रदर्शनी के लिए 16 हजार वर्गफुट में फैला एक चार मंजिला आर्ट हाउस भी लॉन्च होगा।

घोषणा के मौके पर ईशा ने कहा, "नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र सिर्फ एक जगह नही है - यह कला, संस्कृति और भारत के लिए मेरी मां के जुनून की परिणति है। उन्होंने हमेशा एक ऐसा मंच बनाने का सपना देखा है जहां दर्शक, कलाकार और रचनात्मक लोग इकट्ठा हो सकें। एनएमएसीसी के लिए उनका विजन भारत की खूबियों को दुनिया के सामने पेश करना और दुनिया को भारत के और नजदीक लाना है।"

तीन दिवसीय लॉन्च कार्यक्रम में भारतीय नाटककार और निर्देशक फिरोज अब्बास खान, लेखक और कॉस्ट्यूम एक्सपर्ट हामिश बाउल्स (एडिटर-इन-चीफ, द वर्ल्ड ऑफ इंटीरियर्स, इंटरनेशनल एडिटर-एट-लार्ज, वोग यूएस), भारत के प्रमुख सांस्कृतिक सिद्धांतकार रंजीत होसकोटे और जेफरी डिच (अमेरिकी क्यूरेटर, समकालीन कला संग्रहालय (MOCA), लॉस एंजिल्स के पूर्व निदेशक) अपने कलात्मक प्रदर्शन और विचारों को दर्शकों के सामने रखेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा