पं नेहरु बाल सप्ताह14 से 20 नवम्बर : 14 बाल कवि होगें सम्मानित-इकराम

० आशा पटेल ० 

जयपुर / पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी, राजस्थान द्वारा 14 से 20 नवम्बर तक ‘पंडित नेहरु बाल सप्ताह‘ का बड़े पैमान पर आयोजन किया जा रहा है। अकादमी के अध्यक्ष इकराम राजस्थानी ने बताया कि बाल दिवस पर अकादमी संकुल में राज्य के 14 बाल कवियों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही बाल कवियों द्वारा काव्य पाठ भी करेंगे।

अकादमी सचिव राजेन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में पंडित नेहरु बाल सप्ताह के अन्तर्गत प्रदेश के सभी विधालयों में व्यापक स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन सात दिनों के कार्यक्रम में कविता पाठ प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता,चित्रकला प्रतियोगिता,क्विज प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, लोक नृत्य प्रतियोगिता, जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला स्तर पर प्रथम दो खिलाड़ियों को बाल अकादमी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार