कानोड़ि़या कॉलेज की 1500 छात्राओं ने सीखें आत्मरक्षा के गुर

० आशा पटेल ० 
जयपुर। कानोड़ि़या पीजी महिला महाविद्यालय में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी निर्भया स्क्वायड सुनीता मीणा ने छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन किया। छात्रसंघ के सभी पदाधिकारियों को इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनीता मीणा ने बैज प्रदान किए। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया और छात्रसंघ की ओर से 1 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित एक महीने के लिए निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए छात्राओं को अधिकाधिक संख्या में इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया। 
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की लगभग 1500 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्भया स्क्वॉड टीम के सदस्य भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे, इनके सहयोग से सुनीता मीणा ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की कई तकनीक कर के सिखाई। छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन के साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास और आत्मरक्षा के लिए इस निःशुल्क प्रशिक्षण की जो पहल की गई उसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापिका डॉ. आंचल पुरी और छात्रा मुस्कान गुर्जर ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड