पूर्व पार्षद मनोज महलावत ने अपने वार्ड मे किये गए कार्यों का दिया लेखा जोखा

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - दिल्ली मे एम सी डी चुनाव की सरगर्मियां बढ़ती जा रही है. 7 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है, लेकिन अभी तक कोई भी बड़ी राजनितिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है. वहीं टिकट की चाह मे नेता जी लोग अपने अपने पार्टी दफ्तर या बड़े नेताओं के यहां चक्कर लगा रहे हैँ. वहीं कई नेताओं का अपनी पार्टि छोड़ एक दूसरे पार्टियों मे जाने का सिलसिला भी जारी है वहीं कई पार्टियां अपने पुराने कार्यकर्त्ता जिन्हे कभी पार्टी से किसी कारण वश निष्कासित कर दिया था उन्हें फिर से वापस लेने का सिलसिला भी जारी है, ताकि पार्टी और मजबूत हो सके और एम सी डी चुनाव मे उनके पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके. वहीं कुछ नेता ऐसे भी हैँ 

जो ना तो पार्टी ऑफिस और ना हीं किसी बड़े नेता के यहां जा रहे हैँ और अपने पिछले कार्यकाल मे किये गए कार्यों की उपलब्धि गिनवा रहे हैँ. ऐसे ही एक नेता हैँ वसंतकुंज से पूर्व पार्षद मनोज महलावत. उन्होंने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मिडिया को अपने पिछले पांच सालों मे उनके द्वारा अपने वार्ड मे किये गए कार्यों को गिनवाया और कोरोना काल मे उन्होंने कैसे लोगों की मदद की उसको गिनवाया. उन्होंने बड़े हीं विश्वास के साथ कहा कि उनकी बातो पर आप बिश्वाश ना कर जनता से हमारे बारे मे पूछे. अगर जनता हमारे साथ है तो पार्टी नेतृत्व भी हमारे नामों पर विचार करेगी और उन्हें फिर से मौका देगी.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार