भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सेवादल की भूमिका अति महत्वपूर्ण : हेमसिंह शेखावत

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर । कांग्रेस नेता  राहुल गाँधी द्वारा देश में फैली नफरत, अराजकता को लेकर प्रेम, भाईचारा एवं सद्भावना के संदेश को जनमानस तक पहुँचाने के उद्देश्य से कन्याकुमारी से कश्मीर तक हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के दिसम्बर माह में राजस्थान आगमन पर आगामी तैयारियों के संबंध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों की एक दिवसीय कार्यशाल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, इन्दिरा गाँधी भवन स्टेशन रोड़, जयपुर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सेवादल की भूमिका अति महत्वपूर्ण है जिसे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा बखूबी निभाया जाएगा। इस यात्रा में कांगे्रेस सेवादल की श्वेत सेना हजारों की संख्या में सम्मिलित होकर अपने नेता के मंसूबों पर खरी उतरेगी और देश में भाजपा राज के विगत् 8 वर्षों में लगातार फैल रही अराजकता तथा नफरत के माहौल को समाप्त कर देश में कांग्रेस नेता  राहुल गाँधी के अमन, चैन एवं भाईचारे के संदेश की भावना को जनमानस तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सेवादल के अनुशासित सिपाही भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश करने वाले बॉर्डर से सम्मिलित होकर यात्रा मार्ग में साथ चलेंगे।

कांग्रेस सेवादल के ध्वज प्रभारी रामअवतार शर्मा ने बताया कि कार्यशाला को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सचिव  ललित तूनवाल, सचिव  जसवंत सिंह गुर्जर तथा अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल द्वारा नियुक्त राज्य प्रभारी मधु गुरंग एवं प्रकाश भरतिया ने भी सम्बोधित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड