पवन सिंह फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' के ट्रेलर में काजल राघवानी के साथ

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई । भोजपुरिया फिल्म स्टार पवन सिंह Pawan Singh की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' Kaise Ho Jala Pyar का ट्रेलर रिलीज़ हो चूका है। 3 मिनट 21 सेकंड के इस ट्रेलर में आपको एंटरटेनमेंट का पूरा मसाला देखने को मिलेगा। ट्रेलर की शुरुवात में पवन सिंह एक बॉक्सर के अंदाज में एंट्री मारते है उसके बाद उनकी और काजल राघवानी Kajal Raghwani की प्यारी सी लव स्टोरी जो कॉलेज लाइफ में शुरू होती है वो दर्शायी गई है। पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी एक बार फिर से इस फिल्म से दर्शको का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। वही ट्रेलर की बात करे तो आगे पवन सिंह और काजल राघवानी के प्यार के बीच आ जाती है दरार और काजल राघवानी किसी और से शादी कर लेती है जिसके गम में पवन सिंह बिलकुल ही टूट जाते है और अपने बॉक्सिंग के पैशन को भी भुला बैठते है लेकिन ट्रेलर के अंत में पवन सिंह को फिर से उनके बॉक्सिंग वाले अंदाज में देखा गया है। अपने गेम को लेकर वे काफी मेहनत करते है। ट्रेलर की आखिर में पवन सिंह को काफी लहूलुहान देखा गया है और वही
ट्रेलर का अंत हो जाता है। अब फैंस काफी असमंजस में है की फिल्म मे आखिर क्या होगा, क्या दो प्यार करने वाले फिर एक दूसरे से मिल पाएंगे और क्या पवन सिंह अपने गेम को जीतने में कामयाब हो पाएंगे। दर्शको के मन में सवाल कई है लेकिन अब दर्शको को फिल्म के रिलीज़ का काफी बेसब्री से इंतजार है। ट्रेलर के बाद से लोगो को फिल्म के लिए उत्त्साह काफी बढ़ गया है। गीता देवतोष सिने विजन प्रस्तुत पवन सिंह और काजल राघवानी की फ़िल्म ‘कइसे हो जाला प्यार’ एक साथ बॉक्स ऑफिस पर कमबैक कर रही है। फ़िल्म में रोमांस के साथ रोमांच का भी तड़का है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार