निर्भया स्क्वायड ने बच्चों को किया उनके अधिकारों के प्रति जागरूक

० आशा पटेल ० 
जयपुर -अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी निर्भया स्क्वायड सुनीता मीना ने बताया कि निर्भया जो काम करती है बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए इसी संदर्भ मेंबाल सप्ताह के अवसर पर 500 बच्चों को अमर जवान ज्योति पर मनोरंजक तरीके से उनके अधिकारों के बारे में बताया ,गुड टच बैड टच के बारे में भी बताया तथा उनके सुरक्षा के लिए क्या कानून बने हैं उनके क्या-क्या अधिकार हैं के बारे में विस्तृत जानकारी दी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया साथ ही बाल मजदूरी अभिशाप है को भी समझाया..
बच्चों के साथ निर्भया स्क्वायड ने बालकों के अधिकारों के संबंध में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर walkathon की बच्चे निर्भया को देखकर बहुत उत्साहित थे इस walkathon को सुबह 8:00 बजे आर सी ए अध्यक्ष श्री वैभव गहलोत बाल आयोग की अध्यक्षा श्रीमती संगीता बेनीवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीना ने अमर जवान ज्योति से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीना ने कहा कि असामाजिक तत्व को सलाखों के पीछे ले जाना ही हमारा उद्देश्य है हर बालक बालिका को उसका अधिकार एवं सुरक्षा मिले इसके लिए हम हमेशा कृत संकल्पित रहेंगे.... सब लोगों को साथ लेकर इस हेतु विशेष प्रयास करेंगे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास