नागदा को राजस्थान सरकार ने दी पांच लाख की आर्थिक सहायता

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड की पहल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर के चर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड के चश्मदीद गवाह राजकुमार नागदा को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। नागदा को ब्रेन हेमरेज हुआ है और उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सरकार ने नियमों में शिथिलता देकर आर्थिक सहायता मंजूर की है।

राजस्थान राज्य विप कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा ने उदयपुर के राजकुमार नागदा की स्थिति को देखते हुए सरकार से आर्थिक सहायता देने की गुजारिश की थी। सरकार ने मसले की गंभीरता को देखते हुए विप्र कल्याण बोर्ड की सिफारिश को मानते हुए नियमों में शिथिलता देते हुए पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सहृदयता पर विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा ने आभार जताया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली