निजी कंपनी द्वारा विज्ञापन शुल्‍क वसूली के खिलाफ लामबंद सड़क पर उतरेंगे व्‍यापारी

० आशा पटेल ० 
जयपुर /जयपुर नगर निगम है रिटेज और ग्रेटर के द्वारा ग्‍लो साइन बोर्ड पर विज्ञापन शुल्‍क की वसूली निजी कंपनी को सोंपने और अनुबंधित कंपनी की ओर से शहर के व्यापारियों को प्रताड़ित करने के विरोध में शहर के सभी व्‍यापारिक संगठन लामबंद हो गए हैं। कंपनी की ओर से मनमानी वसूली के खिलाफ आंदोलन के लिए शहर के प्रमुख व्‍यापारिक संगठनों ने संयुक्त व्‍यापार संघर्ष समिति का गठन किया है। इस समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें फोर्टी अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल, जयपुर व्‍यापार महासंघ के अध्‍यक्ष सुभाष गोयल, जयपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सांचौर , राजस्‍थान इलैक्‍ट्रॉनिक्‍स एसोसिएशन के महासचिव कमल कंदोई, एमआई रोड़ व्‍यापार मंडल के महामंत्री सुरेश सैनी, राजापार्क व्‍यापार मंडल के अध्‍यक्ष रवि नैयर, जयपुर व्‍यापार महासंघ के महामंत्री सुरेंद्र बज, राडा के अध्‍यक्ष चानणमल अग्रवाल, नगर निगम के पूर्व मुख्‍य सचिव गिरिराज खंडेलवाल शामिल हुए। 

सभी ने संयुक्त रूप से स्पैरो कंपनी की मनमानियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय की । इसके तहत यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के साथ सभी विधायकों और सांसद को ज्ञापन सौंपकर व्यापारी निजी कंपनी की कारगुजारियों की जानकारी देंगे। संयुक्‍त व्‍यापार संघर्ष समिति का कहना है कि इस कंपनी की ओर से विज्ञापन शुल्‍क के नाम पर व्‍यापारियों से अवैध वसूली की जा रही है और व्यापारियों को बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है। यदि नगर निगम प्रशासन ने स्‍पैरो कंपनी को व्यापारियों से मनमानी विज्ञापन शुल्‍क वसूली से नहीं रोका तो शहर के सभी व्यापारी धरना- प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। आवश्यकता पड़ी तो मजबूरन जयपुर बंद का भी निर्णय लेना पडेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड